प्रचार में बाधक बनी बारिश भी नहीं रोक पाई सुनीता दयाल के कदम

गाजियाबाद। निकाय चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। मेयर पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थक हर वार्ड में जनसंपर्क के साथ ही घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए किस्मत आजमा रहे महापौर व पार्षद प्रत्याशी सोमवार को हुई तेज बारिश में जहां अपने कार्यालयों में बैठ गए। वहीं भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल भरी बरसात में भी प्रचार में जुटी रहीं। बुलंद हौसलों से लबरेज प्रत्याशी सुनीता दयाल के कदमो को भारी बारिश भी नहीं रोक पाई। अपने समर्थकों के साथ छतरी के सहारे उन्होंने डोर टू डोर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया।

प्रचार व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन के साथ खुद के लिए वोट मांगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि मेयर बनने पर वह निगम को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त कर एक पारदर्शी तीसरी सरकार देंगी। शहर की स्वच्छता के लिए सीवरेज सिस्टम को और अधिक गतिशील बनाएंगी तथा महानगर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करेंगी। उन्होंने कहा सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। जिस पर हमारे सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह लगातार प्रयत्नशील है। वह गंगाजल की आपूर्ति निगम की सरकार बनते ही सबसे पहले महानगर खासकर लाइनपार की जनता को शुद्ध पीने के पानी के लिए गंगाजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाएगा।

मंगलवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने दोपहर तक विभिन्न वार्डो में धुआंधार जनसम्पर्क कर जनता से वोट मांगे। जहां जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। उनके साथ तमाम भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने कहा गाजियाबाद के विकास के लिए 11 मई को कमल के फूल पर वोट करके विजयी बनाएं। क्योंकि भाजपा के विकास को देखकर विपक्ष सपा-रालोद एवं आजाद समाज पार्टी ने गाजियाबाद में गठबंधन प्रत्याशी उतारा है, जो कि एक पैराशूट की तरह है। कभी भी उड़ सकता है।

कोई भी पार्टी सक्षम नहीं है, सिर्फ झूठ के सहारे जनता को बहलाने का काम कर रहे है। विकास के नाम पर सिर्फ अन्य सरकारों ने जनता को लूटने का काम किया है। गाजियाबाद के विकास को और अधिक ऊपर ले जाने के लिए भाजपा बहुत जरुरी है। पूर्व की सरकारों ने गाजियाबाद समेत पूरे अन्य जिलों में क्या विकास कार्य किया है, वह छिपा नहीं है। भाजपा की पहचान ही विकास है। जो बिना किसी स्वार्थ के हर घर पहुंचाने का काम कर रही हैं।