कुसुम गोयल को जिताने का क्षेत्र की जनता ने लिया संकल्प

मान सम्मान के लिए जनता लड़ रही वार्ड 72 का चुनाव: मनोज गोयल

गाजियाबाद। विकास और पहचान किसी की मोहताज नही होती, यह दोनों ही शब्द जितना सुनने में सरल लगते है। उतना ही कठिन भी है। इस शब्द को वार्ड-72 निवर्तमान पार्षद गोयल ने चरितार्थ किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह से क्षेत्र के विकास के लिए अपने आपको समर्पित कर दिया। वह शायद किसी किया होगा। उनके समर्पण भाव को देखकर ही वार्ड 72 की जनता उनकी पूरी तरह से मुरीद है। इसी का नतीजा है कि भाजपा से टिकट नही मिलने के बाद भी क्षेत्र की जनता मनोज गोयल को ही पार्षद के रुप में देखना चाहती है। मगर महिला सीट होने के चलते उन्होंने मनोज गोयल की पत्नी कुसुम गोयल को चुनावी मैदान में निर्दलीय खड़ा किया है।

जबकि भाजपा ने उनके सामने एक ऐसी महिला को उतारा है, जिन्हें शायद यहीं नहीं पता होगा कि पार्षद का काम क्या होता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्हें पहले पार्षद कौन होते है, यहीं नही पता था। मगर मनोज गोयल के पार्षद बनने के बाद उन्हें पता चला कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्षद कितना जरुरी है और अगर मनोज गोयल की तरह कोई पार्षद मिल जाए तो मानों सोने पर सुहागा वाली बात है। क्योंकि नितर्वमान पार्षद मनोज गोयल ने अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया। क्षेत्र का विकास करने के साथ-साथ मानवता के कार्यों को भी बंखूबी अंजाम दिया। कोरोनाकाल के दौरान जहां लोग अपने घरों में कैद होकर कोरोना से तो लड़ ही रहे थे, साथ जरुरत की चीजों को लेकर भी परेशान थे। मगर कोरोनाकाल के दौरान मनोज गोयल ने मानवता का परिचय देते हुए क्षेत्र की जनता के लिए जरुरत की चीजों को मुहैया कराया, साथ उनके बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप की क्षेत्र में व्यवस्था कराई।

उनके कार्यों को देखकर क्षेत्र की जनता ने भी अपना मन बना लिया और खुले दिल से समर्थन देते हुए कहा कि हमें पार्टी से नही मतलब है, हमारा वोट मनोज गोयल पर ही जाएगा। मनोज गोयल के समर्थन को देखकर भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी सख्ते में आ गई है। उन्हें लगा कि भाजपा से टिकट मिलने के बाद उनकी जीत निश्चित है, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या मनोज गोयल को हराना है। पार्षद प्रत्याशी कुसुम गोयल को जिताने के लिए क्षेत्र की जनता चुनाव प्रचार-प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रही है। कोई गली-गली घूमकर प्रचार कर रहा है तो कहीं घर में बैठकर रणनीति तैयार कर रहा है। वोट के लिए लोगों को परेशानी न हो इसके लिए उन्हें वोट की पर्ची तक मुहैया कराई जा रही है। चुनाव प्रचार सड़कों से ज्यादा गली-मोहल्लों में किया जा रहा है। प्रत्याशी हर घर में दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं।
मंगलवार को कौशांबी स्थित नंदा टावर में निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा अपने किए गए विकास कार्य और कोरोना काल में सेवा कार्य को देखते हुए अपनी धर्मपत्नी कुसुम गोयल प्रत्याशी वार्ड 72 के समर्थन में वापी गणमान्य व्यक्तियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी लोगों की राय थी आपके द्वारा किए गए कार्य की पूरे कौशांबी ही नहीं आसपास भी प्रशंसा होती है।

निश्चित रूप से हमारी सोसाइटी और पूरा कौशांबी आपके पक्ष में त्रिशूल पर मोहर लगाकर मतदान करेगा। मनोज गोयल ने कहा कि क्षेत्र का विकास और मेरे द्वारा किए गये कार्यों की पहचान किसी पार्टी की मोहताज नही है। यह चुनाव में नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता खुद लड़ रही है। हार और जीत का फैसला जनता के हाथ में है। मैं बस अपने कर्तव्यों को अंजाम दे रहा है। क्षेत्र के विकास मेंं कोई कमी नहीं रह गई है। अगर जनता जनार्दन जीतती है तो क्षेत्र के विकास को और ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 मई को त्रिशूल पर मोहर लगाकर खुद को विजयी बनाएं।