निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप निवर्तमान पार्षद ने किया शुभारंभ, 135 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

गाजियाबाद। मैक्स हॉस्पिटल वैशाली द्वारा शनिवार को कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव मंदिर में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हितेश आर्य द्वारा किया गया। निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल, भाजपा नेत्री कुसुम गोयल ने संयुक्त रुप से किया। हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों ने कैंप में आए लोगों की जांच कर परामर्श दिया गया।

शिविर में करीब 135 लोगों की ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, टोटल कोलेस्ट्रॉल, बीएमडी, आंखों की जांच, दांतों की जांच ऑर्थोपेडिक जांच की गई। मनोज गोयल ने कहा शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराना है। क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आज इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसे अपने स्वास्थ्य तक की चिंता नही है। मगर स्वस्थ्य शरीर के लिए रूटीन चेकअप भी जरुरी है। जिससे बीमारी का समय रहते इलाज हो सकें। भविष्य में इस तरह के शिविर को लगाने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉक्टर अरुण पाराशर, नीति त्यागी, आयुष, हिमांशी ठाकुर, समाजसेवी एचआर सिंह, बीएल गुप्ता, रेनू मल्होत्रा, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।