परखÓ राष्ट्रीय सर्वेक्षण: समन्वय स्थापित करते हुए कराए तैयारी: इन्द्र विक्रम सिंह

गाजियाबाद। ÓपरखÓ राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की समन्वय स्थापित करते हुए विभाग के अधिकारी इसकी तैयारी कराए। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता,डायट प्रवक्ता,जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी,जिला समन्वय, एसआरजी, सीबीएसई, यूपी बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ परख सर्वेक्षण-2024 को लेकर बैठक की। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले’ÓपरखÓÓ राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 एवं 20 व 21 नवंबर को होने वाली नेट परीक्षा पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए प्रत्येक शनिवार को कक्षा-3,6 व 9 के छात्रों को पुराने प्रश्नपत्रों से अभ्यास तथा ओएमआर को भरने के अभ्यास करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि वन टू वन समन्वय स्थापित करते हुए’ÓपरखÓ की तैयारी कराएं। बच्चों के अंदर कुछ नया सिखाने की जिज्ञासा बढ़ाएं,जिससे वे और अधिक ज्ञान अर्जित करते हुए उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें। उन्होंने बैठक के बाद सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों एवं जनपदवासियों को दीपावली सहित सभी पर्वों ं की शुभकामनाएं भी दी।