नगर आयुक्त ने की दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अनोखी पहल

-दीपावली पर्व पर निगम शहर को बनाएगा और अधिक स्वच्छ और सुंदर
-शहर की स्वच्छता में जन सहभागिता को जोड़ते हुए व्यापारियों में होगा कंपटीशन
-शहर की स्वच्छता और सुंदरता में व्यापारी वर्ग की अहम भूमिका: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। दीपावली के त्यौहार पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास में जुटे नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर दीपावली महापर्व को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें नगर निगम अधिकारियों की व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पांचो जोन से व्यापार मंडल उपस्थित हुए। उपस्थित व्यापारियों को नगर निगम टीम द्वारा दीपावली पर विशेष प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम की सूचना दी गई। नगर आयुक्त द्वारा स्वयं उपस्थित व्यापारियों से बाजारों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की गई और कंपटीशन में रजिस्ट्रेशन के लिए भी कहा गया। जिससे न केवल दीपावली के पर्व पर शहर सुंदर और जगमगाएगा बल्कि नगर निगम द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा में उत्साह पूर्वक भाग लेगा। नगर निगम के इस प्रयास ने जन जागरूकता भी बढ़ेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि जब समाज का हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, कूड़ा कूड़ेदान में डालें और पॉलीथिन का बहिष्कार करे। उन्होंने कहा की शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे। शहर की स्वच्छता में जन सहभागिता को जोड़ते हुए व्यापारियों का कंपटीशन कराया जा रहा है। जो की पांचों जोन में होगा। वेस्ट से बेस्ट बनाने की मुहिम को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे बाजार जो सुव्यवस्थित होंगे और जिनके द्वारा दीपावली राम मंदिर में अन्य थीम लेकर कार्य किया जाएगा, उनको श्रेणी के अंतर्गत लिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को नगर निगम कमेटी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। व्यापार मंडलों ने नगर आयुक्त एवं निगम अधिकारियों से बाजार की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर विचार विमर्श भी किया गया।

जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले प्रमुख प्रवेश द्वार को भी लाइटों से सजाने के लिए कहा गया। धार्मिक स्थलों को भी सजाने के साथ-साथ शहर के बाजारों में बने हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था प्रतिदिन चुने एंटी लार्वा एवं फॉगिंग की व्यवस्था करने के लिए भी व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग टीम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार नगर निगम जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापारियों को निगम के साथ जुड़कर शहर हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रयास कर रहा है। न केवल इस प्रयास से बाजार सुंदर-सुबह अवस्थित होंगे, बल्कि शहर की स्वच्छता के प्रति बाजारों में आने वाले खरीदारों का भी मनोबल बढ़ेगा।

बैठक के अंत में नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनों को दीपावली में अन्य पर्वों की शुभकामनाएं दी एवं निगम के अभियान के साथ जुड़कर शहर हित में कार्य करने के लिए अपील की गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, लेखाधिकारी डॉ गीता कुमारी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, ऑडिटर विमलेश सिंह, ऑडिटर रोहताश शुक्ला, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, विवेक त्रिपाठी के अलावा व्यापारी अतुल जैन, इन्द्रजीत सिंह टीटू, राजू छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।