-बीडीएस और एमडीएस के 600 से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज पूर्व की तरह इस वर्ष भी हॉस्टल में रहने वाले बीडीएस एवं एमडीएस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को पीजी एवं हॉस्टल डे बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बीडीएस और एमडीएस के 600 से अधिक छात्रों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पीजी डे कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस कार्यक्रम में गु्रप डांस, डुएट डांस, सोलो सिंगिंग, बीट बॉक्सिंग एंड ग्रुप सिंगिंग जैसे कलर्चरल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही चोग मार्ट, पिक्षनरी, पिक द मार्बल और लास्ट मैन स्टैंडिंग जैसी विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के एमडीएस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद सांय काल में हॉस्टल डे कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कॉलेज परिसर में रहने वाले बीडीएस एवं एमडीएस के पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रदर्शन के साथ हुई।

जिसमें छात्रों ने फैशन शो, ग्रुप डांस और ग्रुप सिंगिंग सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्रों द्वारा अद्भुत फ्लैश मॉब प्रदर्शन से माहौल और भी शानदार हो गया। चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने शिरकत की उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छात्रों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के लिए सभी की सराहना की। साथ ही भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रतिनिधित्व करने वाली थीम पर छात्रों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भोजन का लुत्फ उठाया।

साथ ही फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी एमडीएस एवं बीडीएस के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अंत में सभी छात्रों को पुरस्कार वितरण करके समारोह का समापन हुआ। सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया।















