गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में सोशल ऑडिट किया गया। ऑडिट के दौरान लाभार्थियों से सीधे वार्ता की गई। नगर आयुक्त एवं डूडा के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन गौड़ के निर्देशन में ऑडिट किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों को जागरूक भी किया गया। आरयूसीईएस के सहायक निदेशक अजीत मिश्रा, सोशल ऑडिट सलाहकार शिवम तिवारी,डूडा के परियोजना अधिकारी संजय पथेरिया, सीएलटीसी पीयूष कुमार आदि अधिकारियों ने वार्ड-50 की पार्षद सुमनलता पाल,वार्ड-31 के पार्षद नितिन कुमार आदि की मौजूदगी में सोशल ऑडिट में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष-2018 से 19 व 2019-20,2020-21 के लाभार्थियों की उपस्थिति में सोशल ऑडिट हुआ। इसमें लगभग 65 लाभार्थी उपस्थित हुए। इन सभी लाभार्थियों की फाइलों का ऑडिट किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त होने के उपरांत किस प्रकार से उनके जीवन में सुधार आया है यह बताया गया। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नंदीग्राम सुदामापुरी, भोपुरा, पसौंडा व अन्य क्षेत्रों के लाभार्थी उपस्थित हुए। जियो टैग की गई। उन्हें इनके मकान पक्के बने है इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
















