गाजियाबाद। अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा द्वारा सोमवार को अंबेडकर रोड स्थित निकट बनवारी लाल रेस्टोरेंट पर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी एवं संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह, संरक्षक अभिषेक गर्ग, राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, पार्षद नीरज गोयल उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने आहुति देकर राम नाम लिया। यज्ञ के बाद गायकों द्वारा राम भजनों का आनंद लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र चौहान, संचालन राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार कौशिक ने किया। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में मंत्र का उच्चारण पंडित शिवकुमार शर्मा द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता, एवं राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ मधु शर्मा ने बताया 151 दीपक प्रज्वलित कर व्यापार महासभा ने प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को सफल बनाया गया है। इन दीपकों को आरआईसीटी कंप्यूटर संस्थान की अध्यापिकाओं नीलम, ज्योति, निरु, सिमरन, गौरव द्वारा प्रज्जवलित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के उपरांत सभी व्यापारी पदाधिकारी को राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया राम मंदिर के लिए 1858 में सिख पंथ निहंग फकीर सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान है। सिख पंथ के गुरु बाबा नानक जी गुरु गोविंद सिंह महाराज जी और गुरु तेग बहादुर साहब भी अयोध्या गए थे।
इस अवसर पर हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत करते हुए नौशाद अहमद प्रिंस ने पूजा के लिए राम दरबार भेंट किया एवं खालिद ने राम जी के भजन प्रस्तुत किए। संरक्षक बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि 500 वर्ष के इन्तजार के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जो हम सब के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। इस दौरान महेश शर्मा, सागर शर्मा, मनोज शर्मा, योगेन्द्र कौशिक, अशोक कौशिक, विश्वास कौशिक, पार्थ कौशिक, तरुण बजाज, कपिल शर्मा, आनंद चौधरी, निशांत गर्ग, अनिल चौधरी, संजीव अरोड़ा, रणवीर प्रधान, किशन सिंह राघव, दिनेश शर्मा चिंटू, दिनेश गर्ग, सोनवीर सिंह, आशीष गोयल, विजय गर्ग, राजीव गुप्ता, जितेंद्र चौहान, प्रमोद शर्मा, गणेश अग्रवाल, पवन वर्मा, सुशांत राणा, वैभव, विनीत, खन्ना आदि लोग उपस्थित रहे।

















