गाजियाबाद। पैक्स कंप्यूटराइजेशन के तीसरे चरण में चयनित सहकारिता विभाग की समितियों में मानक के अनुसार सुविधाएं पूरी की जाए। इसके साथ ही बी-पैक्स उपकेंद्र के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए। शुक्रवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सीडीओ अभिनव गोपाल,सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता श्रद्धा अनंग, जिला कृषि अधिकारी विकास कुमार, जिला सहकारी बैंक के उपमहाप्रबंधक, डीडीएम नॉबार्ड आदि अधिकारियों के साथ डीसीडीसी एवं डीएलआईएमसी की बैठक करते हुए यह दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारी समिति के सचिव अपने आप को अपडेट करें। ऐसा कोई कार्य नहीं है तो सीखा ना जा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि बी-पैक्स पर संचालित जन सेवा केंद्र, जन औषधि केंद्र, किसान के्रडिट कार्ड, पशुपालन तथा कृषि ऋण के लिए अन्य विभागों के लाभार्थियों को समिति से प्राप्त सुविधा अनुमन्य कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए पात्र लाभार्थियों को सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अग्रसर रहें।
















