-वैश्य जन विकास मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके मित्तल ने दी जानकारी
गाजियाबाद। वैश्य जन विकास मंच, दिल्ली द्वारा 29 सिंतबर को सूर्य नगर स्थित चन्द्र नगर रिक्रिएशन क्लब में शाम पांच बजे जन जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया वैश्य जन विकास मंच, दिल्ली द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। वैश्य समाज के देश में 365 घट है। सभी मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। वैश्य समाज को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर घटक को साथ जोडऩे की जरूरत है। सदस्यों को ग्रास रूट लेवल पर काम काम करना होगा।
जिस तरह आरएसएस की शाखा चलती है, उसी तरह वैश्य समाज की शाखाएं चलनी चाहिए। हमारे समाज में काबिल लोगों की कमी नहीं है। हम मेहनत से सबकुछ हासिल करना जानते हैं। उन्होंने कहा आज अगर हमें अपने आपको मजबूत करना है तो वैश्य समाज को मजबूत करना होगा। समाज व संगठन हर कार्य करने में सक्षम होता है एवं मजबूत समाज ही व्यक्ति को मजबूती प्रदान करता है इसलिए हमारे वैश्य समाज के सभी घटकों को एक सूत्र में बांधना होगा ताकि हम सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही मोर्चों पर निर्णायक भूमिका में आ सकें।
















