मोदीनगर सीकरी मेले के दौरान रूट डायवर्जन लागू, दो दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मोदीनगर के प्रसिद्ध सीकरी मेले में उमडऩे वाली भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत शुक्रवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक मोदीनगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि छठे नवरात्र से मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी और कोई भी वाहन मंदिर के नजदीक नहीं जा सकेगा। श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक पहुंचना होगा। पुलिस ने यात्रियों से यातायात नियमों और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है, ताकि सीकरी मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

डायवर्जन के तहत ये रहेगा वैकल्पिक मार्गं:
• गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन मुरादनगर गंगनहर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
• मेरठ जाने वाले वाहन गाजियाबाद एएलटी से हापुड़ चुंगी होते हुए एनएच-9 का प्रयोग करेंगे।
• भोजपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन→ मोदीनगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
• मेरठ से आने वाले वाहन → मोहिउद्दीनपुर की ओर डायवर्ट होंगे।
• ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दुहाई की ओर से आने वाले वाहन → मोदीनगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और उन्हें डासना होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उपयोग करना होगा।

महत्वपूर्ण यातायात हेल्पलाइन नंबर:
गाजियाबाद पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं
•यातायात हेल्पलाइन: 9643322904, 0120-2986100
• ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोदीनगर (मनोज कुमार): 9568739891

रूट डायवर्जन के अनुसार ट्रैफिक प्लान:
• गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन→ मोदीनगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और मुरादनगर के गंगनहर मार्ग से जाएंगे।
• मेरठ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन → एनएच-9 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
•दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कुंडली की ओर से आने वाले वाहन→ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे।
-हापुड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन → मोदीनगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और एनएच-9 का उपयोग करना होगा।