एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एस्कॉर्ट कुबोटा द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, छात्रों का चयन

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी में बुधवार को प्रसिद्ध कंपनी एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में दिल्ली/एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों से आए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने भाग लिया। ड्राइव की शुरुआत कंपनी के अधिकारियों द्वारा कंपनी प्रोफाइल और जॉब डिस्क्रिप्शन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर की गई। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों का चयन किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल और समस्या समाधान की क्षमता का आकलन किया।

चयनित छात्रों को दी गई बधाई
इस अवसर पर एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल और उपाध्यक्ष सुंदरदीप समूह अखिल अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) प्रसेंनजीत कुमार, प्रो-वाइस चांसलर पीयूष श्रीवास्तव, आईजी पुलिस (सेवानिवृत्त), रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रतन, निदेशक (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) अमित भारद्वाज और विभिन्न कॉलेजों के निदेशक, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

उज्ज्वल भविष्य की कामना
चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने कहा कि यह ड्राइव छात्रों के करियर के लिए एक सुनहरा अवसर है और इससे छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट विभाग ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।