– म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने किया मोहन नगर जोन के शौचालय का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। हॉट सिटी गाजियाबाद को स्वच्छ सिटी बनाने के मिशन में जुटे म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर बृहस्पतिवार को शहर के शौचालयों का हाल देख गुस्से से आग बबूला हो गये। म्युनिसिपल कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को मौके पर जमकर फटकार लगाई और आगे से व्यवस्था सुधारने की ताकीद की। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रति लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर ने मोहन नगर जोन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और काम की गुणवत्ता परखी।
रूटीन निरीक्षण के तहत नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को मोहन नगर जोन के विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण किया।
नहीं दिया हफ्ता तो पार्षद ने किया जानलेवा हमला
निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति दयनीय मिली। लाजपत नगर, शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक शौचालय का निरीक्षण उन्होंने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति काफी खराब है उसमें काफी गंदगी है साफ-सफाई नाम की कोई चीज नहीं है। यह देख म्युनिसिपल कमिश्नर गुस्से से लाल हो गये। उन्होंने निगम अधिकारियों को स्थिति सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि इलाके में
नियमित साफ-सफाई के अलावा सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बेहतर होनी चाहिए ऐसा न पाए जाने पर सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। म्युनिसिपल कमिश्नर ने मोहननगर जोन क्षेत्र में सड़कों के किए जा रहे निर्माण कार्य चेक किया। नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से होना चाहिए।
आपके मकान का नगर निगम करायेगा जीआईएस सर्वे
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में स्वच्छता को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोहननगर जोन क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराकर गड्ढा मुक्त सड़कें बनाई जाए। वहीं, सड़कों को कूड़ा-कचरा मुक्त करने के लिए अब कूड़ाघरों में नहीं बल्कि कूड़े को सीधे कूड़ा सेंटरों पर भेजा जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने एक कार्ययोजना बनाई है और पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उस पर
जल्द अमल शुरू होगा। कूड़ा सिर्फ डलाव घर पर ही डाला जा सकेगा। इसके बाद कूड़े को यहां से सीधे कूड़ा निस्तारण केंद्र में भेजा जाएगा।
मंगलवार को नहीं खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर, गाजियाबाद में बाजारों के खुलने और बंद होने का नया नियम हुआ जारी, जानिये किस दिन बंद रहेंगी आपकी कॉलोनी की दुकान
निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज कुमार सिंह, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज, जूनियर इंजीनियर संजय कुमार गंगवार आदि मौजूद थे।
















