नहीं दिया हफ्ता तो पार्षद ने किया जानलेवा हमला

-गाजियाबाद नगर निगम के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप, कोतवाली थाने में पीडि़त ने दी तहरीर

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में हफ्ता न देने पर पार्षद द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है  कि हफ्ता नही देने पर नगर निगम के पार्षद ने जानलेवा हमला कर दिया है। पीडि़त परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस तहरीर बदलने एवं समझौते का दबाव बना रही है। तहरीर वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीडि़त की तहरीर मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। छोटा कैला निवासी पीडि़त इरफान कुरैशी ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए उनकी 40 गाडिय़ां नगर निगम में लगी हैं। इन्हें पार्क करने के लिए नगर निगम ने अपनी सरकारी जमीन दे रखी है।
आरोप है कि वार्ड-92 पार्षद मरगूब अहमद ने गाडिय़ा करने की एवज में हफ्ता देने की मांग की, जब हफ्ता देने से इंकार किया तो पार्षद भी अपनी गाडिय़ा इसी जगह पर खड़ी करने लगे। पीडि़त ने दो दिन बाद मना कर दिया।

गाजियाबाद के एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने कहा बदमाश नहीं सुधरे तो सुधार देंगे

पीडि़त ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर की देर रात पार्षद मरगूब अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रॉड व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर की आवाज सुन पडोसियों को पास आता देख पार्षद 10 हजार रुपये एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गये। इरफान का आरोप है कि सिर में गंभीर चोट आई हैं। इस कारण अभी भी वह अस्पताल में भर्ती हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस तहरीर बदलने एवं समझौते का दबाव बना रही है। वहीं पार्षद मरगूब अहमद ने बताया कि भांजा गाड़ी खड़ी करने गया था। गाड़़ी खड़ी करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

आपके मकान का नगर निगम करायेगा जीआईएस सर्वे

पार्षद होने के कारण साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। मेरे द्वारा कोर्ई हफ्ता वसूली मांग नही की गई है। घंटाघर कोतवाली थाना प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि तहरीर बदलने या समझौते के आरोप निराधार हैं, मामले की जांच की जा रही है।