श्री सनातन धर्म सेवा समिति ने मनाया तुलसी दिवस

-पार्षद ने 125 जोड़ों संग यज्ञ में दी आहुति

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 शिव मंदिर में मंगलवार को श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। 125 से अधिक परिवारों द्वारा जोड़ों ने यज्ञ में आहुति दी। सभी लोगों ने हाथ जोड़कर तुलसी पूजन किया, विश्व में शांति बनी रहे सभी लोग स्वस्थ रहें। भारत लगातार उन्नति करता रहे। तुलसी से मिलने वाले लाभ का फायदा सभी लोग उठाए, ऐसी कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने भी यज्ञ में आहुति दी। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा हिंदू धर्म मे तुलसी माता का महत्व बहुत ज्यादा है। तुलसी को विष्णु प्रिया कहा जाता है। तुलसी 24 घण्टे आक्सीजन देती है एवं औषधियों में सर्वश्रेष्ठ है। तुलसी के दर्शन, स्पर्श एवं पूजन से पाप नष्ट हो जाते है। हिन्दू धर्मग्रंथों में तुलसी को सर्वरोग हरिणी एवं मोक्षदायिनी माना गया है।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी के पौधा होता है और नियमित पूजा व दीपक जलाया जाता है वहां पर सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष रूप से एमपी पाठक, प्रमोद जायसवाल, गोपाल, कृष्ण गोयल, राजेश तिवारी, राजेश ओझा, लाल बिहारी पांडे, डॉ एसएन शर्मा, सुनील सर्राफ, अभिनव शर्मा, अभिषेक सिंह, मिथिलेश, भगत, बी. यस. चौहान, डॉ वी. पी. थपलियाल, अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, नरेंद्र वर्मा, एसके उपाध्यय, वीर सिंह चौहान, अशोक चौबे, यस.सी. शर्मा, कैलाश गोयल, राम अवतार, शैलेन्द्र पाठक, शुभम सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, दुर्गेश वार्ष्णेय, ममता, रेनु पाठक, विमला, शिखा, दिव्या वार्ष्णेय, इंदु तिवारी, पूनम गुप्ता, विमल भट्ट, पवित्रा, लीला रावत, पूनम सिंह, रामबाबू, नागेंद्र, कमल सर्राफ, गौरव अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, संजीव लादू रावत, बीएस यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।