सिक्ख गुरुओं ने पढ़ाया मानवता की रक्षा का पाठ: सरदार एसपी सिंह

गाजियाबाद। गुरुद्वारा जी ब्लॉक कविनगर में शुक्रवार को बैसाखी व खालसा साजना दिवस बड़े ही श्रद्धां व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ज्ञानी राजेन्द्र सिंह व जसप्रीत सिंह जालंधर वालों ने खालसा पंथ के इतिहास पर प्रकाश डाला व गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग उप्र के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने कहा कि 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने पाँच प्यारों को अमृत पान कराकर खालसा पंथ की साजना की थी।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली ने बताया कि हिन्दू धर्म व मानवता की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने बैसाखी के दिन खालसा सजाया फिर उन्हीं पाँच प्यारों से अमृतपान किया। इस अवसर पर रामगढिया समाज के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सोहल, वरिष्ठ समाजसेवी अजय चोपड़ा, धर्माधिकारी रावल जी, एस सी धींगडा, रूपिंदर सिंह स्वीटी, पर्यावरणविद राजीव त्यागी, जसप्रीत सिंह, जसबीर सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह खोसला, जसविन्दर सिंह व गुरचरन सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौक़े पर समिति द्वारा प्रमुख लोगों का सम्मान भी किया गया।