अप्सरा बॉर्डर के पास व्याप्त गंदगी देख भड़के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण

-सफाई के लिए एमआरएफ  सेंटर से आधारित तकनीक से कार्य कराया जाने का लिया निर्णय

गाजियाबाद। दिल्ली से सीमापुरी बॉर्डर और अप्सरा बॉर्डर पर शनिवार को व्याप्त गंदगी देख जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरूण भी चौंक गए। नगर निगम द्वारा शहर में कैसे सफाई कराई जा रही है। दिल्ली से सटा होने और बॉर्डर पर गंदगी के ढेर लगे होने से आने-जाने वाले लोगों को कैसे संदेश मिल रहा है। यह खुद राज्यमंत्री ने भी देख लिया। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण ने महापौर सुनीता दयाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ दिल्ली से आते हुए सीमापुरी बॉर्डर से अप्सरा बॉर्डर पर कूड़े के ढ़ेर का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर ही कूड़े के ढ़ेर का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, महापौर ने कहा कि कूड़ा हटाकर जल्द उक्त स्थान को साफ किया जाएगा।

दिल्ली से आते समय सीमापुरी बॉर्डर से अप्सरा बॉर्डर पर नगर निगम की भूमि पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। दिल्ली से गाजियाबाद आते समय शहर के प्रति विपरीत संदेश भी जाता है। इसको लेकर प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अप्सरा बॉर्डर के पास नगर निगम की भूमि पर कूड़ा पड़ा हुआ मिला। प्रभारी मंत्री और महापौर ने गहनता से वार्ता करते हुए उक्त स्थल को साफ  कर एमआरएफ  सेंटर से आधारित तकनीकी से कार्य कराया जाने का निर्णय लिया।

जिसमें कैप्सूल रखे जाएंगे और कूड़ा आएगा और बंद कैप्सूल में उठाकर ले जाया जाएगा। इससे कूड़ा भी नहीं दिखेगा और आसपास बदबू भी नहीं होगी। कैप्सूल बंद होकर सीधे डंपिंग ग्राउंड में ले जाया जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है। कूडे को हटाकर मियावकी पद्धति से पौधारोपण किया जा रहा है। महापौर ने सुझाव दिया कि उक्त स्थल पर कूड़ा अलग न किया जाए। इससे कूड़ा दिखने के साथ बदबू भी आएगी। कूड़ा साइट पर ही अलग-अलग किया जाएगा।