-ब्रह्म समाज समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, जल्द ही बिहार के मधुबनी जिले का करेंगे दौरा करेंगे राज्यपाल
उदय भूमि
नई दिल्ली। समाज उत्थान और बोर्ड को लेकर सभी संगठन चुनावी सीजन में सक्रिय हो जाते है। मगर एक ऐसा समाजसेवक जो चुनावी सीजन से परे होकर ब्रह्म समाज के उत्थान को लेकर निरंतर अपनी आवाज उठा रहे है। ब्रह्म समाज के कल्याण और उनके हित को लेकर समाजसेवक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र की जंग एक दो वर्ष नहीं बल्कि दो दशक से अधिक चल रही है। उनके सकारात्मक प्रयास के चलते कई राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन भी हो चुका है। देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर आज भी विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं के साथ बॉलीवुड के साथ नाम हस्तियों से मुलाकात अपनी मुहिम में लोगों को जोडऩे का काम कर रहे है। हर दिन नए मिशन के साथ एक बार से अपनी आवाज उठाते हुए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर अपना सफर शुरु कर दिया है।
मंगलवार देर रात को समाजसेवक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बिहार के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान से पटना के राजभवन में मुलाकात कर ब्रह्म सामाज सहित विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप की। इस दौरान तरुण मिश्र ने उन्हें बिहार के राज्यपाल बनने पर बधाई दी। हिंदी भाषा को समृद्ध करने में उन्होंने बहुत ही अहम योगदान दिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात के दौरान उनसे बिहार में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर चर्चा की गई। जिससे ब्रह्म समाज का उत्थान हो सकें। तरुण मिश्र ने राज्यपाल को बताया कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से देश-विदेश में दौरा कर अपनी आवाज उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास के चलते ही कई राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो चुका है। मगर अफसोस बिहार की जन्म भूमि में पला मैं अपने बिहार में ही आज तक ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन नहीं करा पाया हॅूू। बिहार में कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें कई बार ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए भेंट कर पत्र दिया गया। लेकिन आज तक भी सत्ताधारी सरकार ने इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। हर बार आश्वासन के बाद आवाज को दबा दिया जाता है।
चुनावी सीजन में बस ब्राह्मण बोर्ड के गठन को लेकर आश्वासन देकर राजनीतिक लोग चले जाते है। जिसके चलते ब्राह्मण समाज के हकों का दोहन किया जा रहा है। अगर इसके लिए आपकी ओर से कोई सकारात्मक प्रयास किया जाए तो बिहार में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो सकता है। बिहार में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने से ब्रह्म समाज के लोग अपने हक की लड़ाई लड़ सकेंगे। ब्राह्मण समाज ने हमेशा धर्म, समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। ब्राह्मण समाज सदैव पथ प्रदर्शक और मार्ग प्रशस्त करने वाला रहा है। धर्म समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। अंत में तरुण मिश्र ने राज्यपाल को अपने पैतृक गांव मधुबनी जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हटनी गांव में आने का न्यौता दिया। जिसको राज्यपाल ने सहज स्वीकार किया।
लगभग घंटों चली वार्ता के उपरांत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने समाजसेवक तरुण को आश्वस्त कि जल्द ही सरकार से इस मुद्दों पर गहनता के साथ चर्चा की जाएगी। ब्राह्मण समाज के हित को लेकर आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता है। यहां हर कोई सिर्फ अपनी राजनीति और अपने आपको आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है, मगर आपका यह प्रयास समस्त ब्रह्म समाज के लिए है, जो कि सराहनीय है। जल्द ही बिहार में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। वहीं राज्यपाल ने जल्द ही मधुबनी जिले में स्थित हटनी गांव का दौरा करने की बात कहीं।

















