लंदन में भारतीय दूतावास विक्रम दोरईस्वामी से तरुण मिश्र ने की मुलाकात

-भारतीय संस्कृति को लेकर हुई चर्चा, भारत महोत्सव कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता

लंदन। प्रवासी भारतीयों को देश से जोडऩे एवं विदेशी धरती पर अपनेपन का एहसास कराने में भारतीय दूतावास का अहम योगदान होता है। जिससे कि अपना देश छोड़कर विदेश आए लोगों को अपनेपन का एहसास हो सकें। शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने इंग्लैंड की राजधानी लंदन में भारतीय दूतावास विक्रम दोरईस्वामी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। तरुण मिश्र ने कहा लंदन में भारी मात्रा में अपने भारतीय यहां रह रहे है। मगर अन्य देशों के अलावा जिस तरह यहां भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। अन्य देशों को भी लंदन द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इन सबमें आपको योगदान अमूल्य है।

उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देेने के लिए यहां की सरकार को और कार्य करने होंगे। जिससे भारत से आकर यह रहे लोगों को कभी यह एहसास न हो कि वह एक प्रवासी के रुप में यहा रह रहे है। उन्हें यहां भी अपनेपन का एहसास हो इसके लिए भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार को और सार्थक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अगस्त माह में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारतीय दूतावास विक्रम दोरईस्वामी ने तरुण मिश्र को कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। तरुण मिश्र ने कहा भारत के अलग-अलग राज्यों में कई ऐसे धार्मिक कार्यक्रम हैं जो अब देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमुखता से मनाया जाता है। ऐसे कार्यक्रम अगर यहां पर भी प्रमुखता के साथ मनाया जाए तो लंदन में रह रहे भारतीय प्रवासी अपने भारत की संस्कृति को और अधिक नजदीक महसूस करेंगे।

तरुण मिश्र की बातों को सुनकर भारतीय दूतावास विक्रम दोरईस्वामी ने कहा आपकी बातों को जल्द ही मंथन किया जाएगा और भारतीय नागरिकों के लिए अन्य कार्यक्रम का भी समय-समय पर आयोजन किया जाएगा। अगस्त माह में होने वाला कार्यक्रम लंदन में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य भी यहीं रहता है कि भारतीय नागरिक अपनी भारतीय संस्कृति का यहां रहकर भी अनुभव कर सकें। बता दें कि तरुण मिश्र की यात्रा का अंतिम दिन था, इसके बाद वह तीन दिवसीय दुबई यात्रा के लिए निकल गए।

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने दी तरुण मिश्र को बधाई
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र के जन्मदिन पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शुभकामना सदेंश भेंजकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।