शहर को गड्ढा मुक्त करने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर बनाई योजना
गाजियाबाद। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने
सर्वप्रथम करने की योजना बना रहे हैं। जिसके क्रम में मुख्य अभियंता एनके चौधरी एवं निर्माण विभाग की समस्त टीम को निगम की सड़क गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया।
चीफ इंजीनियर रोस्टर के अनुसार हर सप्ताह खुद सड़कों का निरीक्षण करेंगे। सड़कों पर गड्ढ़े मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया कि शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की योजना बनाई है। निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी और निर्माण विभाग की टीम को सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्य मार्गों के साथ आंतरिक सड़कें भी गड्ढ़ा मुक्त कराई जाएंगी। आंतरिक मुख्य सड़क को भी गड्ढा मुक्त करने का भी टारगेट बना रहे हैं। जिसके लिए निर्माण विभाग द्वारा निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है।
निविदा स्वीकृत होते ही शहर के निगम की सड़कों के सभी गड्डे भरे जाएंगे, पर्यावरण सुधार के दृष्टिगत, पोटहाल मशीन से कार्य कराया जाएगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के उपरांत पुन: सड़कों पर गड्ढा ना हो और समय पर रिपेयर करना निर्माण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारी योजना बाद तरीके से कार्य करेंगे। रोस्टर के अनुसार प्रत्येक सप्ताह निगम की सड़कों का निरीक्षण स्वयं मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा किया जाएगा। ताकि शहर के निवासियों को किसी प्रकार की सुविधा आवागमन में ना हो उसका विशेष ध्यान निगम द्वारा रखा जाएगा। शहर हित में विकास कार्य को भी रफ्तार दी जाएगी।
महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक योजना तरीके से शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने में लगे हुए हैं। धरातल पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है। निगम चीफ इंजीनियर ने बताया कि शहर में सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए करीब 121 किलोमीटर लंबाई में सड़कों के पैच वर्क का कार्य किया जाएगा। सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए निगम का करीब 4.50 करोड़ रुपए खर्च होगा। सड़कों पर पैच वर्क का कार्य कराने के लिए इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के बाद ठेकेदारों से सड़कों के पैच वर्क का कार्य जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाएगा।
















