सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निगम ने अभियान चलाकर की कार्यवाही

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा आवागमन को सरल करने के लिए लगातार अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसकी क्रम में जोन वार अभियान चल रहा है। सिटी जोन के अंतर्गत अभियान के दौरान 16000 जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही दुकानदारों को अपनी सीमा में रहने के लिए अपील की गई। शहर के अंदर कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर दुकानदारों द्वारा अपने स्थान से बाहर भी अवैध रूप से जगह को घेर कर कार्य किया हुआ है। जिसको हटाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयास करते हुए आवागमन को सरल बना रहा है।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया शहर में अनेकों ऐसे स्थान है। जहां से अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हो रही है। जिसके क्रम में बाजारों में जनहित में आवागमन सरल हो उस पर भी कार्यवाही चल रही है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार बाजारी क्षेत्र में अभियान चलाते हुए मार्गो को खोला जा रहा है और आगंतुकों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है।

जिसके लिए दुकानदारों का अवैध रूप से रखा हुआ सामान या इत्यादि अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिटी जोन के अंतर्गत दौलतपुरा से ऑप्यूलेंट मॉल, घंटाघर चौधरी मोड़ जीटी रोड तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। मुख्य मार्गो पर जनहित में आवागमन सरल कराया गया। जिस पर वहां के आसपास क्षेत्रवासियों ने नगर निगम टीम का धन्यवाद भी किया।