निगम को हाईटेक बनाने के लिए स्मार्ट वर्किंग की ओर निगम ने बढ़ाए कदम

-स्मार्ट वर्किंग के लिए जोन प्रभारियों को बांटे लैपटॉप: विक्रमादित्य मलिक

गाजियाबाद। नगर निगम ने स्मार्ट वर्किंग की ओर कदम बढ़ाते हुए इस पर काम शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि निगम की स्मार्ट वर्किंग से लोगों को लाभ मिलेगा। इसलिए जोनल प्रभारियों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम अधिकारियों की टीम अब उच्च तकनीकी के माध्यम से शहर हित में बेहतर कार्य कर सकेगी। निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को सभी पांचों जोन के जोनल प्रभारियों को लैपटॉप वितरित किए।

इसके साथ ही चल रहे कार्यों की भी स्मार्ट वर्किंग करने के लिए कहा गया। इंदौर का दौरा करके लौटे नगर आयुक्त ने नगर निगम को हाईटेक बनाने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। नगर निगम टीम को प्रशिक्षण देते हुए शहर हित में बेहतर कार्य किया जाए। वर्चुअल बैठक एवं अभियान की रिपोर्ट और कार्यप्रणाली को सरल व तेज बनाने का निर्णय लिया गया हैं। शहर को स्मार्ट वर्किंग से बेहतर बनाने के लिए आगामी माह में कई विशेष निर्णय लेने के लिए नगर आयुक्त तैयारी कर रहे है।