3 अरब में महाकाव्य रामायण पर बनेगी फिल्म

रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण निभाएंगे किरदार

मुंबई। प्रभु श्रीराम के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रामायण पर जल्द एक और फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 3 अरब रुपए होने का अनुमान है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण होंगे। फिल्म से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बॉलीवुड से खबर है कि फिल्म निर्माता मधु मेंटाना रामायण पर बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता मधु मेंटाना ने इस फिल्म पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाएंगे। बताया गया है कि मधु की इस फिल्म रामायण का डायरेक्शन नितीश तिवारी करने जा रहे हैं। नितीश तिवारी इसके पहले दंगल जैसी फिल्म का डायरेक्शन कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक मधु मेंटाना के लिए फिल्म रामायण ड्रीम प्रोजेक्ट है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म पर काम आरंभ किया जा चुका है। फिल्म निर्माता मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को रामायण पर रिचर्स और फैक्ट एकत्र करने का जिम्मा सौंप दिया है। रामायण एक बड़ा महाकाव्य है। इस महाकाव्य को सिर्फ 3 घंटे की फिल्म में समेट पाना आसान नहीं है, इसलिए मधु मेंटाना ने इस फिल्म को 2 हिस्सों में पर्दे पर उतारने का फैसला लिया है। बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री इसके पहले भी कई बार रामायण पर आधारित फिल्में बना चुकी है। फिल्म निर्देशकों ने अपने-अपने तरीके से इस कहानी को दर्शकों के सामने रखा है। दूरदर्शन पर भी रामायण सीरियल प्रसारित हो चुका है, जिसने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। लॉकडाउन के दौरान भी दूरदर्शन ने रामायण का प्रसारण किया था।सीरियल में अरूण गोविल ने भगवान राम की और दीपिका चिखलिया ने मां सीता की भूमिका निभाई थी। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।