गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज: जीडीए की योजनाओं की राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने की सराहना

-रामलीला मैदान में लगा जीडीए का स्टॉल, पीएम आवास योजना से रामायण थीम पार्क तक मिली जानकारी

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासनÓ नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘उत्कर्ष के 8 वर्षÓ थीम पर कविनगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मेला व प्रदर्शनी में जीडीए ने भी अपने विकास कार्यों का भव्य स्टॉल लगाया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देशन में इस स्टॉल पर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

बुधवार को प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने जीडीए के स्टॉल का अवलोकन किया और विकास योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीडीए की ये योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी। इस मौके पर धौलाना विधायक धर्मेश तोमर और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने भी स्टॉल का अवलोकन कर जीडीए की योजनाओं की प्रशंसा की। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स स्वयं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की लाइव जानकारी दे रहे हैं।

गाजियाबाद के विकास कार्यों की झलक
प्रदर्शनी में जीडीए द्वारा शहर में किए गए बड़े विकास कार्यों को बैनर, पोस्टर और एलसीडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। इनमें शामिल हैं।
• फ्लाईओवर और मेट्रो प्रोजेक्ट्स
• नमो भारत ट्रेन और एलिवेटेड रोड
• मधुबन-बापूधाम योजना में रेलवे ओवरब्रिज
• निर्माणाधीन बुनकर मार्ट व एक्सपो सेंटर
• जीडीए का नवीन कार्यालय भवन
• प्रधानमंत्री आवास योजना के 3,496 ईडब्ल्यूएस भवन
• हरनंदीपुरम आवासीय योजना
• प्रस्तावित रामायण थीम पार्क
• प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम और ई-ऑफिस प्रणाली

आगंतुकों को दी जा रही जानकारी
जीडीए के स्टॉल पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य अधिकारी आम जनता को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। वहीं, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स, सचिव राजेश और अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह भी समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। गाजियाबाद के नागरिकों के लिए यह प्रदर्शनी एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे अपने शहर के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।