हर आयु-हर वर्ग के लिए सरकार की योजनाएं है संचालित: संजीव शर्मा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा,सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 8 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कविनगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मेला व प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक संजीव शर्मा पहुंचे। सदर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि हर आयु-हर वर्ग के लिए सरकार की योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का हर वर्ग का लाभ मिल रहा है। बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने की। विधायक ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को हित लाभ वितरण एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई। वहीं, अटल आवासीय विद्यालय की मंडल स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा-2025 में कक्षा-9 की टॉपर कुमारी अन्नया सैनी को विधायक ने पुरस्कृत करते हुए आगामी भविष्य के लिए शुभकामना दी। रामलीला मैदान में श्रम विभाग,खाद्य एवं रसद विभाग,समाज कल्याण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के संयुक्त सौजन्य से योजनाओं के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा,उप नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन का वाणी शर्मा ने किया। सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार ने श्रम विभाग में निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित विभागीय योजनाओं एवं कारखाना,वाणिज्यिक अधिष्ठानों के श्रमिकों के लिए लागू  कानूनी प्रविधान के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी,पूर्ति निरीक्षक नूर फातिमा ने उपस्थित लोगों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। शहर विधायक संजीव शर्मा ने श्रम विभाग की संचालित योजनाओं एवं अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहे निर्माण श्रमिकों के बच्चों की प्रशंसा की। गाजियाबाद में रहने वाले निर्माण श्रमिकों को नजदीकी जनसेवा केंद्र से पंजीयन कराये जाने के संबंध में जागरूक किया।

अटल आवासीय विद्यालय श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण अनेक बच्चों एवं निराश्रित बच्चों के लिए मंडल स्तर पर स्थापित विद्यालय है। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को समस्त नि:शुल्क देते हुए उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए शिक्षा प्रदान की जा रही है।सदर विधायक संजीव शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल,उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा आदि की मौजूदगी में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों,बाल श्रमिक विद्या योजना के 5 लाभार्थियों,कन्या विवाह सहायता योजना के 2 लाभार्थियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के 5 लाभार्थियों,खाद्य एवं रसद विभाग के 5 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 5 लाभार्थियों को उज्जवला योजना का स्वीकृति पत्र, 5 ई के वाईसी राशनकार्ड धारकों को प्रशस्ति पत्र, समाज कल्याण विभाग के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, एनआरएलएम के माध्यम से 6 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं राजस्व विभाग के माध्यम से 10 लाभार्थियों को टैबलेट का वितरण किया।

इस दौरान परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय,जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष कुमार राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी वाईपी सिंह आदि अधिकारी व कविनगर औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,आईआईए के मंडल प्रभारी राकेश अनेजा, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुशील अरोड़ा, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।