मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस पर पर पुख्ता हो  इंतजाम : विक्रमादित्य सिंह मलिक

-नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बनाई रूपरेखा, शहर में वृहद स्तर पर चलेंगे जन जागरूकता अभियान

गाजियाबाद। शहर में मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस समेत अन्य त्योहारों को लेकर वृहद स्तर पर नगर निगम द्वारा शहर में जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारियों,जोनल प्रभारियों के साथ बैठक बैठक की।बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। नगर आयुक्त ने कहा कि आगामी 14 से 26 जनवरी तक शहर में जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस के अलावा अन्य महत्वपूर्ण त्योहार शहर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

शहर में सफाई व्यवस्था,मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, चौराहों को सुंदर बनाना जाएगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग मिलकर कार्य करें। निर्माण विभाग द्वारा मांगों को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को जन जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा।अभियान के तहत स्वच्छता, प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार,कचरा पृथक्करण के लिए जन सहभागिता से जागरूकता की कार्रवाई की जाएगी। इसमें पार्षदों का भी सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में आगामी 22 जनवरी को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शहर में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष व्यवस्था की जाएगी।साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल समेत अन्य कई व्यवस्था पर कार्य होना है।इसके लिए अलग से टीम बनाकर जोनल कार्यालय स्तर पर कार्रवाई की जानी है। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जन जागरूकता पर भी प्रभावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए  सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है।