गाजियाबाद। दृढ़ इच्छा और दिल में आगे बढ़ने की लग्न हो तो राहें अपने आप आसान हो जाती है। यह कहावत गाजियाबाद की होनार तीनों बेटियों पर पूरी तरह चरितार्थ होती है। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर में मंगलवार को 36वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। दीक्षांत समारोह में गाजियाबाद शहर के एक ही परिवार की तीनों बहनों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। श्री राम गोपाल बंसल एवं कमलेश बंसल की यह तीनों पुत्रिया बचपन से ही बहुत होनहार एवं प्रतिभावान छात्राएं रही हैं।
उन्होंने एक साथ ही इस डॉक्टरल डिग्री को प्राप्त किया है। बड़ी बहन मोनिका बंसल ने अर्थशास्त्र विषय में तथा गरिमा बंसल और नेहा बंसल ने शिक्षा शास्त्र में यह उपाधि प्राप्त करके अपनी माता-पिता को गौरवान्वित किया है। पीएचडी की उपाधि मिलने पर तीनों बहनों का कहना है कि अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेगी। पीएचडी की उपाधि हासिल करने के बाद उनके परिजनों व समाज के लोगों में काफी खुशी है। साथ ही परिजनों व समाज के लोगों ने इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। तीनों बहनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
















