लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्भीक और निष्पक्ष होकर करें मतदान: डॉ. पीएन अरोड़ा

-यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी सीएमडी) डॉ. पीएन अरोड़ा ने किया मतदान

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर पहली बार मतदाता बने युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। बूथों पर सुबह से ही पहुंचकर युवा कतारों में लगे और मतदान किया। जब वोट डालकर बूथ से बाहर निकले युवा मतदाताओं से उनकी राय सुमारी की गई तो बोले लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति दी है। अच्छे प्रतिनिधि और कल्याणकारी सरकार के गठन के लिए वोट किया है। यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी के अध्यक्ष (सीएमडी) डॉ. पीएन अरोड़ा ने गुरुवार दोपहर कवि नगर पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया। डॉ अरोड़ा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है, जहां पहले दिल्ली से गाजियाबाद आने में 2 घंटे लगते थे अब मात्र 20 मिनट का समय लगता है। उन्होंने कहा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आनी वाली पीढी के उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे समाज के लिए वोट जरूर करें।

उन्होंने उन सभी देशवासियों का धन्यवाद किया जिन्होंने वोट डाला। उन्होंने कहा भारत में मतदान का एक बड़ा महत्व है। इसी महत्व के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से सौ फीसद मतदान के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। जहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं मतदान केंद्र पर भी उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। इसलिए हरेक मतदाता का यह फर्ज बनता है कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हर हाल में भाग ले। लेकिन पूरी तरह से जागरूक होकर अच्छे प्रत्याशी को ही मतदान करें, जोकि पांच साल तक अपने हलके के विकास के अलावा लोगों की सेवा कर सके।