-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैनेजर हेल्थ को कारण बताओ नोटिस जारी किया
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। प्राधिकरण ने साफ सफाई और निरीक्षण के काम में लापरवाही बरतने पर दो सेनेटरी इंस्पेक्टर और दो सुपरवाइजर की सेवाएं समाप्त कर दीं मैनेजर हेल्थ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने साफ सफाई पर खासा ध्यान दिया है। स्वास्थ्य विभाग में सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव विधूड़ी व मो सिबतेन और सैनेट्री सुपरवाइजर जितेंद्र व विपिन शर्मा कार्यरत थे। चारों आउटसोर्सिंग पर थे। इनके कार्य क्षेत्र में शिकायत मिल रही थी कि सूरजपुर चौक के पास निर्मित पब्लिक शौचालय का शौच खुले में बह रहा था।
टॉयलेट का सीवर से कनेक्शन नहीं हुआ है। चारों तरफ से पाइप टूटी पड़ी थी। सारा गंदा पानी गड्ढे में जा रहा था। जो सही पाई गई। इसके अलावा एमनाबाद में साफ सफाई सही से नहीं पाई गई। नालियों में गंदगी दिखी। यह शिकायत भी निरीक्षण के दौरान सही पाई गई। एसीईओ ने बताया कि सभी को बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन काम में सुधार नहीं आया। अब चारों की सेवा समाप्त की गई है। आउटसोर्सिंग वाली एजेंसी से नए कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। एसीईओ ने कहा है कि संबंधित अफसरों से कहा है कि प्रतिदिन साइट पर उपस्थित रहकर साफ सफाई कराएं। जियोटैग फोटो के साथ सीनियर अधिकारियों को सफाई कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट भेजें।















