गाजियाबाद शहर होगा हराभरा, पार्कों में बढ़ेगी हरियाली खिलेंगे फूल, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने उद्यान विभाग से पार्कों का विस्तृत ब्यौरा देने और एक प्रजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया है। सिटी फॉरेस्ट को शहर के परफेक्ट पिकनिक डेस्टिेनेशन बनाने और शहर में थीम बेस्ड पार्क बनाने की भी योजना है। पुराने पार्कों में जो भी अव्यवस्थाएं हैं उन्हें दूर करने के साथ ही पार्कों की सुंदरता बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण पार्कों की मेंटीनेंस और सुरक्षा व्यवस्था है जिससे कि लोग परिवार सहित पार्कों में जाकर बैठ सकें। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स की योजना हरियाली बढ़ाने के साथ थीमबेस्ड पार्क होंगे तैयार
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर को सुंदर और हरा भरा बनाने के साथ प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण हरियाली बढ़ाने पर जोर देगा। नवनियुक्त जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने उद्यान विभाग से पार्कों का विस्तृत ब्यौरा देने और एक प्रजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया है। सिटी फॉरेस्ट को शहर के परफेक्ट पिकनिक डेस्टिेनेशन बनाने और शहर में थीम बेस्ड पार्क बनाने की भी योजना है। पुराने पार्कों में जो भी अव्यवस्थाएं हैं उन्हें दूर करने के साथ ही पार्कों की सुंदरता बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण पार्कों की मेंटीनेंस और सुरक्षा व्यवस्था है जिससे कि लोग परिवार सहित पार्कों में जाकर बैठ सकें। इसको लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की सबसे बड़ी समस्या हरियाली का अभाव और प्रदूषण का बढ़ता ग्राफ है। देश के अति प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद का नाम हमेशा प्रमुखता से आता है। पेड़ पौधों की संख्या बढ़ाकर और शहर को हराभरा बनाकर प्रदूषण से निपटने में भी काफी मदद मिलेंगी। गाजियाबाद में पार्कों की कमी नहीं है लेकिन समस्या यह है कि यहां पर ज्यादातर पार्क अविकसित हैं और पार्कों में हरियाली का अभाव है। अतुल वत्स ने इसी समस्या को दूर करने की ठानी है। सिटी फॉरेस्ट करीब 175 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जीडीए की कॉलोनियों में 10 बड़े और 140 छोटे पार्क हैं। लेकिन शहर में कोई भी ऐसा पार्क नहीं है जिसे शहर के प्राइड के रूप में प्रचारित करते हुए उसे शहरवासियों का पसंदीदा स्थल बनाया जाये।
नोएडा में वेद थीम पर आधारित वेदवन पार्क की तरह गाजियाबाद में भी पार्क को विकसित किया जाएगा। थीम बेस्ड फ्लावर गार्डन, हर्बल पार्क सरीखे पार्क डेवपल करने की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है कि हरियाली बढ़ाकर प्रदूषण से भी निपटने में मदद मिलेंगी। पार्कों में यदि सुंदर सुंदर फूल लगे होंगे और हरियाली होगी तो अधिक संख्या में लोग पार्क आएंगे। शहर को सुंदर हरा भरा बनाने और पार्कों को विकसित करने को लेकर काम किया जाएगा।
















