-दुकान बंद होने के बाद यूपी शराब की तस्करी कर रहे चार तस्करों को आबकारी विभाग ने दबोचा
उदय भूमि
गौतमबुद्ध नगर। नए साल के स्वागत को लेकर लोगों का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। जिले में धूमधाम से नववर्ष का पर्व धूमधाम के के साथ मनाया गया। वहीं जिले में जहां एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी से नजर आई। वहीं आबकारी विभाग की टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही खाका तैयार किया हुआ था। जिसमें बाहरी शराब तस्करी रोकने के साथ-साथ क्षेत्र में चोरी छिपे शराब तस्करी करने वाले तस्कर और बिना लाइसेंस के शराब पार्टी करने वाले संचालक और बार, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल में रात भर छापेमारी और चेकिंग करती नजर आई। वहीं लाइसेंसी दुकानों पर ओवर रेटिंग को रोकने के लिए भी दुकानों पर गुप्त टेस्ट परचेजिंग की कार्रवाई की गई। वहीं नववर्ष से पूर्व आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्करी कर रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर यूपी की लाइसेंसी क्षेत्रीय शराब की दुकानों से ही शराब खरीद कर उक्त शराब को महंगे दामों में बेचता था।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। सोमवार रात को आबकारी विभाग की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थाना सेक्टर-24 स्थित सेक्टर 21 स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे रिशदेव कुमार पुत्र शालिग्राम यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कटरीना देशी शराब ब्रांड के 36 पौवे यूपी मार्का बरामद किया गया। वहीं थाना सेक्टर 24 स्थित सेक्टर 56 गंदे नाले के पास शराब तस्करी कर रहे सौरभ यादव पुत्र गुन्नर यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कटरीना देशी शराब ब्रांड के 40 पौवे यूपी मार्का बरामद किया गया।
थाना फेस-1 स्थित मानस अस्पताल के पास रात के अंधेरे में चोरी-छिपे शराब तस्करी कर रहे सतपाल पुत्र राधेश्याम को कटरीना देशी शराब ब्रांड के 35 पौवे धारिता 200 एमएल देशी शराब यूपी मार्का समेत गिरफ्तार किया गया। इन सबके अलावा टीम द्वारा थाना फेस-1 स्थित सेक्टर-8 नर्सरी के गेट के पास शराब तस्करी कर रहे असमुर पुत्र जाबिर को कटरीना देशी शराब ब्रांड के 40 पौवे धारिता 200 एमएल देसी शराब यूपी मार्का बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। पकड़े गए तस्कर क्षेत्र की लाइसेंसी शराब की दुकानों से ही शराब खरीद कर उक्त शराब को महंगे दामों में बेचते थे। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
















