UP PCS: अधिकारियों के बंपर तबादले, गाजियाबाद के एडीएम शैलेंद्र सिंह बने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी

UP PCS अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात अविनाश त्रिपाठी को गाजियाबाद का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शुक्रवार देर रात तीन दर्जन से अधिक पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची तैयार हुई। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री की अंतिम स्वीकृति के बाद इस पर मुहर लग गई। ट्रांसफर का यह दौर अभी बरकरार रहेगा। अभी कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले होंगे उसके बाद आईएएस अधिकारियों का नंबर आएगा।

लखनऊ। यूपी पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। शुक्रवार देर रात तीन दर्जन से अधिक पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची तैयार हुई। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री की अंतिम स्वीकृति के बाद इस पर मुहर लग गई। ट्रांसफर का यह दौर अभी बरकरार रहेगा। अभी कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले होंगे उसके बाद आईएएस अधिकारियों का नंबर आएगा। सरकार द्वारा ट्रांसफर आॅर्डर के सोशल मीडिया पर सर्कुलेट नहीं करने का निर्देश जारी होने की वजह से अभी तक सभी अधिकारियों के ट्रांसफर की पूरी डिटेल नहीं आई है। ट्रांसफर लिस्ट में गाजियाबाद नोएडा के अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं। गाजियाबाद में एडीएम के पद पर तैनात शैलेंद्र सिंह को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में ओएसडी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात अविनाश त्रिपाठी को गाजियाबाद का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तबादलों को मंजूरी दी। लखनऊ में एडीएम ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त का तबादला हुआ है। अमित भट सिटी मैजिस्ट्रेट मेरठ बनाये गए। PCS राम भरत तिवारी ADM FR सीतापुर बने। विनीत सिंह – ADM गोरखपुर सिटी बने। नागेंद्र सिंह ADM FR देवरिया बने।

अधिकारी            –   पूर्व तैनाती   –         वर्तमान तैनाती

शैलेन्द्र कुमार सिंह – ADM सिटी गाजियाबाद –  OSD यमुना एक्सप्रेस अथार्टी

विपिन कुमार     – सिटी मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद-  ADM सिटी गाजियाबाद

विश्व भूषण मिश्रा – ADM प्रशासन           –  नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ

हिमांशु कुमार गुप्ता- सिटी मैजिस्ट्रेट कानपुर  – ADM TG लखनऊ

अमित कुमार – अपर नगर आयुक्त लखनऊ – ADM E रायबरेली

पंकज कुमार वर्मा – ADM FR       –  ADM FR महराजगंज

प्रदीप कुमार  – SDM चंदौली    – सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया

प्रदीप वर्मा –  SDM उन्नाव – सिटी मैजिस्ट्रेट अलीगढ़

राजीव पांडेय – SDM एटा – सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली

प्रदीप कुमार – SDM चंदौली –  सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया

अविनाश त्रिपाठी- OSD ग्रेटर नोयडा – सिटी मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद