अखिलेश पर योगी का प्रहार गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बोले औरंगजेब की आत्मा घुस गई है मर्यादा भूल गए धर्माचार्य पर करते हैं अभद्र टिप्पणी

सीएम योगी ने कहा, दो लड़कों की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया। कभी जनता का भला नहीं किया। जब भी सत्ता मिली, लूटने का काम किया। ये भस्मासुर जैसे हैं। कांग्रेस रामसेतु तोडऩा चाहती थी, राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, कश्मीर में आतंकवाद बढऩे दिया। सपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर है। जितनी भी दरिंदगी हो रही है उसमें सपाईयों का कनेक्शन है।

विजय मिश्रा ( उदय भूमि )
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गाजियाबाद के लोगों को 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा जाति व तमाम वादों के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति से कल्याण नहीं होगा। प्रदेश में शांति व सुरक्षा ही आपके भविष्य को सुधारेगा। प्रदेश की सुरक्षा में जो सेंध लगाने का काम करेगा वह परिणाम भी भुगतेगा, उसे उल्टा लटकाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज न दंगाइयों का पता है और न दंगों का पता है। आम नागरिक सुरक्षित हैं मगर उनके आका परेशान हैं। ये लोग आपके रोजगार को ठोकर मारकर अपनी रोटियां सेंकते थे। पहले की सरकारें लूटो और अपना पेट भरो तक ही सीमित थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद के लोगों को 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात दी। यहां उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले माफिया सरकार चलाते थे। जब कावड़ यात्रा आती थी तो वह बेरिकेड लगते थे। लेकिन अब शहर के बीच कावड़ यात्रा चल रही है।

जितनी भी दरिंदगी हो रही है उसमें सपाईयों का कनेक्शन है। सीएम योगी ने कहा, दो लड़कों की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया। कभी जनता का भला नहीं किया। जब भी सत्ता मिली, लूटने का काम किया। ये भस्मासुर जैसे हैं। कांग्रेस रामसेतु तोडऩा चाहती थी, राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, कश्मीर में आतंकवाद बढऩे दिया। सपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर है।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। सीएम ने 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए बुधवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। घंटाघर रामलीला मैदान पहुंच कर सीएम योगी ने सबसे पहले रोजगार मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नौकरी के लिए पहुंचे युवाओं से बात भी की। उन्होंने युवाओं के साथ बात करते हुए उत्साहवर्धन किया और साथ ही यह भी कहा कि मेहनत करोगे तो सफलता मिलनी तय है, इसलिए ईमानदारी और मेहनत से काम करते रहना है। पढ़ाई भी मेहनत से करनी और फिर काम भी मेहनत से करना है। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री नौकरी के लिए कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के पुलिस, जीडीए, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल निगम, शिक्षा विभाग से जुड़ी म करीब 757 करोड़ की लागत वाली 111 परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया। डूंडाहेड़ा में 50 बेड का संयुक्त जिला चिकित्सालय गाजियाबाद के लिए बड़ा तोहफा होगा, मुख्यमंत्री अन्य परियोजनाओं के साथ ही डूंडाहेड़ा में बनकर तैयार संयुक्त जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। सुबह से ही पुलिस सघन जांच के बाद ही प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दे रही है। करीब 3000 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को देखते हुए आज कई मार्गों पर डायवर्सन भी लागू कर दिया गया है। सुबह से गाजियाबाद में हो रही बारिश के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन उत्साह के चलते घंटाघर रामलीला मैदान में भारी जनसमूह जुटा है। इनमें अच्छी खासी संख्या बेरोजगारों की है जो नौकरी की तलाश में पहुंचे हैं।

घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला में 100 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुई हैं और 15,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की तैयारी शासन- प्रशासन ने निजी कंपनियों के सहयोग से की। 18 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के लोग इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हाईस्कूल से स्नातक और आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी डिग्री और योग्यता के हिसाब से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। सपा ने यहां लोगों के हाथों में तमंचे पकड़वाए, हमने युवाओं को टेबलेट दिए। सपा ने यहां के संसाधनों को लूटा और लोगों को प्यासा छोड़ दिया। हम हर घर योजना के जरिए लोगों को पानी दे रहे हैं।