गाजियाबाद। 54 वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप महिला/पुरुष वर्ग 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक जबलपुर मध्य प्रदेश के एम.एल.बी. खेल परिसर राइट टाउन जबलपुर आयोजित होगी। उपरोक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन आज यानि बुधवार को देवरिया के रविंद्र किशोर शाही के नेतृत्व में कीड़ागन स्टेडियम देवरिया में किया जा रहा है। चयन ट्रायल के लिए सोमवार को सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में किया गया था। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश की टीम के लिए देवरिया में प्रतिभाग करेंगे।
पुरुष वर्ग चयनित रोहित पाल, अभिषेक ठाकुर, मोहित, राजीव, सौरव सिंह, अजय कुमार, चेतन शाह, अकाश श्रीवास्तव, सचिन कुमार, अरुण कुमार, हरि दर्शन, राहुल कुमार गुप्ता, सचिन चौधरी, शुभम शर्मा, आदिल खान एवं महिला वर्ग अर्चना, मुस्कान, मोनी, सोनी, त्रिवेणी, हर्षिता का चयन हुआ। खिलाडिय़ों का चयन राहुल देव गौतम, अशोक नागर, हेमंत शर्मा, आदित्य, शुभम, देवेंद्र कुमार ने किया।















