मेगा रक्तदान शिविर में एनडीआरएफ डीजी समेत 250 जवानों ने किया महा रक्तदान

आपका रक्तदान जरूरतमंद की बचा सकता है जान: पीके तिवारी

गाजियाबाद। रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और हमें जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि अगर हमारे पास ज्यादा रक्त रहेगा तो हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा सकते हैं। यह बातें बुधवार को कमांडेंट पीके तिवारी ने रक्तदान करते हुए कहीं। एसएन प्रधान डीजी एनडीआरफ के निर्देशानुसार कमांडेंट पीके तिवारी एवं डॉ अमित मुरारी के नेतृत्व में दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में मेगा रक्तदान का आयोजन किया गया।

जिसमें एनडीआरएफ मुख्यालय आठवीं बटालियन तथा 15वीं बटालियन के पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में रक्तदान किया। बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया कि रक्तदान करके आप किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं, इसका महत्व हमें तब समझ में आता है जब कोई हमारा जिंदगी और मौत के बीच जूझता है और उसे खून की जरूरत पड़ती है। रक्तदान करने के उपरांत आप पहले से भी अधिक फुर्ती से कामकाज कर सकते हैं, इससे शरीर में किसी भी तरह की कमी नहीं होती है।

हमारा शरीर इस रक्त की आपूर्ति मात्र 24 से 48 घंटे में कर देता है। उन्होंने बताया कि देश पर आने वाली किसी भी प्रकार की आपदाओं के साथ निपटने के लिए हरदम तैयार रहने वाले जवानों ने महा रक्तदान करके यह दिखाया कि हम रक्तदान करके भी देश की तथा जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। इस दौरान एसएन प्रधान, डीजी, अमरेंद्र कुमार सेंगर, आईजी, केके सिंह, डीआईजी,बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावडे समेत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।