75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय अभियान में गाजियाबाद को मिला तीसरा स्थान

-नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मान्नित

गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय अभियान का शुभारंभ प्रदेश में किया गया। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 122 जीवीपी का स्थाई विलोपन का कार्य भी कराया गया। 1 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस अभियान में प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके चलते गोमती नगर विस्तार स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में सम्मान समारोह में शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा अभियान के अंतर्गत शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके चलते नगर निगम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें शहर के निवासियों तथा जनप्रतिनिधियों का विशेष रुप से सहयोग रहा है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने इंदौर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए दो दिवसीय भ्रमण की भी जानकारी को साझा किया। कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भी अपनी प्रदर्शनी की एंट्री दी गई।

नगर निगम द्वारा शहर में जहां कूड़ा डलता था उन स्थानों को स्थाई रूप से विलोपित किया गया। जिसमें पार्षदों का विशेष सहयोग नगर निगम को प्राप्त हुआ। उक्त अभियान में गाजियाबाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिसके लिए सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं दी गई। एसबीएम नोडल नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान में प्रथम स्थान पर लखनऊ नगर निगम, दूसरे स्थान पर कानपुर नगर निगम तथा तीसरे स्थान पर गाजियाबाद नगर निगम रहा।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में आगरा, कानपुर, बरेली, गोरखपुर, मथुरा वृंदावन, सहारनपुर से भी नगर आयुक्त द्वारा हिस्सा लिया गया। नगर आयुक्त को सभी ने मिलकर शुभकामनाएं दी। स्वच्छता टेक्नोलॉजी पर प्रदर्शनी भी लगी। जिस पर पहुंचकर योजनाओं के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात स्वच्छ भारत मिशन की मिशन डायरेक्टर नेहा शर्मा, अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।