Greenery – निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने रोपित किए पौधे

-नगर निगम के प्रयासों से हराभरा हो रहा शहर

Greenery -गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में हजारों पौधे रोपित किए जा चुके हैं, जिनमें पार्षदों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसी क्रम को आगे बढ़ाकर नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा वार्ड में निरीक्षण के दौरान Greenery वृक्षारोपण का अभियान भी चलाया जा रहा है। वार्ड 45 करहेड़ा, वार्ड 16 मोरटा में निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ दोनों वार्डों में पार्षदों सहित सैकड़ों पौधरोपण किए गए, जिनमें वार्ड 45 में पार्षद विजेंद्र सिंह चौहान के साथ खेल के मैदान को सुसज्जित करते हुए पौधे लगाए गए ताकि खिलाडिय़ों को उसका लाभ मिल सके। पर्यावरण में सुधार हो। नगरायुक्त द्वारा वार्ड 16 में पार्षद प्रवीण के साथ तालाब की सफाई का जायजा लिया गया। इसी क्रम में तालाब के चारों तरफ वृक्षारोपण की कार्यवाही की गई ताकि ग्रामीण वासियों को उन वृक्षों का फायदा मिल सके। साथ ही पर्यावरण में भी सुधार हो। निरीक्षण के दौरान उद्यान प्रभारी अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे तथा उन्होंने बताया की शहर में लगातार वृक्षारोपण Greenery का अभियान चल रहा है। मेयर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त के निर्देशानुसार निरीक्षण के दौरान भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है ताकि प्रतिदिन शहर में वृक्षारोपण की कार्यवाही चलती रहे तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर पर्यावरण में सुधार लाया जा सके। वार्ड में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुन उनका समाधान करते हुए जनहित में वृक्ष भी लगाने का कार्य चल रहा है। साथ ही क्षेत्रवासियों को वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे पौधरोपण Greenery अभियान से प्रेरित होकर पार्षदों का धन्यवाद प्राप्त हो रहा है। मानसून माह में जितने अधिक पौधे शहरवासियों द्वारा लगाए जाएंगे उतना ही अधिक लाभ शहरवासियों को होगा। इस प्रकार की प्रेरणा के साथ प्रतिदिन सैकड़ों पौधे Greenery शहर में गाजियाबाद नगर निगम के सहयोग से किया जा रहा है।