अखिलेश के दावे कागजी, झूठ के सपने देख रही सपा: रामदास अठावले

-देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी पर करती है विश्वास

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। अखिलेश यादव के दावे केवल कागजी हैं उनका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। 400 सीटों की तो छोडि़ए उत्तर प्रदेश में सपा 40 सीटें भी नहीं निकाल पाएगी।
यह बातें मंगलवार को वेस्ट व्यू होटल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहीं। उन्होंने कहा देश और प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ओर अधिक सशक्त हो रहा है और पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री को जबरन हटाने पर तुला हुआ है। विपक्ष के मंसूबों को जनता किसी भी सूरत में पूरा नहीं होने देगी। गाजियाबाद आगमन पर केंंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम जनमानस के उत्थान के लिए हर संभव कदम उठा रही है। पूरे देश में जिस तरह से कोरोना बीमारी से निपटने में केंद्र सरकार की नीतियां सक्षम रही हैं, उतनी अन्य किसी देश की नहीं रही हैं। रामदास अठावले ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के 400 प्लस वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप 400 प्लस में से एक जीरो हटा लिजिए, इतनी सीटें भी जनता इस बार सपा को नहीं देने वाली। विपक्ष पर निशाना साधते हुए रामदास अठावले ने कहा कि विपक्ष केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की भूमिका को नाकारात्मक करने पर तुला हुआ है लेकिन देश व प्रदेश की जनता विपक्ष के काले करतूतों को अब पहचान चुकी है और आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को अधिक से अधिक सीटें देने का काम करेगी।