पत्नी के जाने के बाद महिला पर करता था हमला

-तीसरी महिला पर हमला करने की फिराक में था सनकी युवक, गिरफ्तार

गाजियाबाद। लिंक रोड़ थाना पुलिस ने महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया सनकी इतना खतरनाक था कि उसे महिलाजात से ही नफरत थी। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
लिंक रोड़ थाने में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुुलासा करते हुए एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि लिंक रोड़ थाना प्रभारी रण सिंंह, एसआई मुनेश सिंह की टीम ने मंगलवार को पीएमडी रोड़ रेलवे लाइन के पास से आरोपी सोनू कुमार उर्फ दीपक पुत्र रमन प्रसाद निवासी अठमल बिहार को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह फिर किसी महिला को घायल करने की फिराक में घूम रहा था। जिसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद किया गया। एसपी सिटी द्वितीय ने बताया कि सात साल पूर्व सोनू कुमार उर्फ दीपक की शादी हुर्ई थी। जिसके कुछ माह बाद उसकी पत्नी उसे पागल कहते हुए छोड़कर चली गर्ई थी। जिसके बाद वह महिलाओं को देखकर आक्रोशित हो जाता था और अपना आवेश खोकर माहिलाओं पर जानलेवा हमला करता था। आरोपी दिल्ली में बेलदार का काम करता था।
दो सिंतबर को वह बिहार से विक्रमशिला एक्सप्रेस से दिल्ली आया हुआ था। आनन्द विहार स्टेशन पर उतरने के बाद वह लिंकरोड क्षेत्र के महाराजपुर क्षेत्र में किराए के मकान और रोजगार की तलाश में भटकता हुआ हुंच गया। तभी वह ई-रिक्शा चालक असलम के घर में घुस गया। घर में असलम की पत्नी शहनाज सो रही थी। तभी घर में रखे चाकू को उठाकर उसने शहनाज पर हमला कर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब असलम घर पहुंचा तो लहूलुहान में पत्नी को देखकर उसके भी होश उड़ गये। जब पत्नी ने बताया कि किसी अज्ञात ने आकर चाकू से हमला कर दिया है। घटना के बाद पीडि़त असलम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके अगले दिन तीन सिंतबर को फिर सोनू कुमार उर्फ दीपक शाम करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला हसमूना पत्नी मकदूम आलम के चेहरे पर चाकू से वार करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वह घर की तलाश करते हुए महिला के घर में घुस गया था। जिसके बाद वह महिला को देखकर आवेश में आ गया और चाकू उठाकर हमला कर दिया। लिंक रोड़ थाना रण सिंह ने बताया कि आरोपित दिन भर भटकता रहता था और रात में आनंद विहार बस अड्डा पर ही सो जाता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।