गाजियाबाद। दिल्ली के घिटोरनी में मिस्टर दिल्ली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 55 किलो केटेगिरी में गाजियाबाद के अक्षय गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने वर्ग में बाजी मारने के लिए 22 वर्षीय अक्षय को काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्हें प्रतिद्वंदियों से कड़ी चुनौती मिली। इसके बावजूद वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इस कामयाबी के बाद अक्षय गौतम को काफी बधाई मिली। प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अक्षय ने अपनी सफलता का श्रेय सौरभ, राजेश एवं ट्रेनर गौरव सागर को दिया।
उन्होंने कहा कि बॉडी बिल्डिंग में वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को हमेशा उतावले रहते हैं। इसके पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता को साबित कर चुके हैं। बता दें कि इसके पहले मयूर विहार दिल्ली में आयोजित मिस्टर नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी बॉबी गौतम ने उम्दा प्रदर्शन कियाथा। 55 किलोग्राम कैटेगरी में अक्षय गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अक्षय अपनी बॉडी बनाने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। मयूर विहार में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भी वह काफी उत्साहित दिखाई दिए थे।
अक्षय गौतम का कहना है कि बॉडी बिल्डिंग की स्पर्धाओं में वह आगे भी भाग लेते रहेंगे। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अक्षय का मानना है कि उन्हें एक दिन वह मुकाम जरूर हांसिल होगा, जिसके लिए वह संघर्षशील हैं। उधर, अक्षय गौतम का कहना है कि बॉडी बिल्डिंग करने के दौरान और बाद में स्मोकिंग, एल्कोहॉल, कैफीन और ऐसी चीजों से दूर रहना जरूरी होता है। इसके अलावा प्रतिदिन पूरा आराम करना और आठ घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। बॉडी बिल्डिंग करने के लिए पूरे समय वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। खुद को पूरा समय दें, उसके बाद फिर से व्यायाम शुरू करें।
















