बॉडी बिल्डिंग में अक्षय ने किया गाजियाबाद का नाम रोशन

प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया

गाजियाबाद। मयूर विहार दिल्ली में मिस्टर नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गाजियाबाद के अक्षय गौतम ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 55 किलोग्राम कैटेगरी में अक्षय गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 22 वर्षीय अक्षय अपनी बॉडी बनाने के लिए काफी समय से पसीना बहा रहे हैं। 55 किलोग्राम श्रेणी में द्वितीय स्थान मिलने पर वह काफी प्रसन्न हैं। मिस्टर नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए वह काफी उत्साहित थे। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। 55 किलोग्राम कैटेगरी में उन्हें कई प्रतिद्वंदियों से टक्कर मिली, मगर उन्होंने हार नहीं मानी। अंतत: उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हो सका। अक्षय गौतम का कहना है कि बॉडी बिल्डिंग की स्पर्धाओं में वह आगे भी भाग लेते रहेंगे। इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। अक्षय का मानना है कि उन्हें एक दिन वह मुकाम जरूर हांसिल होगा, जिसके लिए वह संघर्षशील हैं।

उधर, अक्षय गौतम का कहना है कि बॉडी बिल्डिंग करने के दौरान और बाद में स्मोकिंग, एल्कोहॉल, कैफीन और ऐसी चीजों से दूर रहना जरूरी होता है। इसके अलावा प्रतिदिन पूरा आराम करना और आठ घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। बॉडी बिल्डिंग करने के लिए पूरे समय वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। खुद को पूरा समय दें, उसके बाद फिर से व्यायाम शुरू करें।