15 अवर अभियंताओं की नई तैनाती
गजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण जीडीए ने मधुबन बापू धाम के 64 तथा इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के 41 भवनों का आवंटन लाटरी के माध्यम से कर दिया। इसके लिए हिंदी भवन में कार्यक्रम रखा गया था। वहीं दूसरी तरफ जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने 15 अवर अभियंताओं की नए सिरे से तैनाती कर दी। नरेंद्र कुमार एवं रमाकांत तिवारी को डिवीजन से प्रवर्तन जोन एक में तैनात किया गया है। योगेंद्र कुमार को विज्ञापन के साथ ही प्रवर्तन जोन-2,अनूप कुमार श्रीवास्तव को डिवीजन से प्रवर्तन जोन-4, रामानंद को प्रवर्तन जोन 5, देवेश राम गुप्ता को प्रवर्तन जोन आठ, अशोक कुमार शर्मा को प्रवर्तन जोन-7, कमल दीप को अपने कार्यों के साथ साथ प्रवर्तन जोन-6,अनिल कुमार शर्मा,रमेश चंद्र, इंद्र पाल,शिव ओम त्यागी तथा धनंजय को डिवीजन में तैनात किया गया है।
















