सर्वदलीय गौरक्षा मंच के प्रदेश मंत्री बने अंकुर त्यागी

गाजियाबाद। ग्राम कॉल तहसील मवाना जनपद मेरठ निवासी अंकुर त्यागी को उत्तर प्रदेश सर्वदलीय गौरक्षा मंच का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। गौ माता की सेवा को देखकर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित अमित कुमार शांडियल ने उनकी नियुक्ति की है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से अंकुर त्यागी लंबे समय से जुड़े हैं। सामाजिक कार्यों में वह हमेशा सक्रिय रहते हैं। गौ माता की सेवा के अलावा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए वह आगे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी में भी अंकुर त्यागी ने अहम दायित्व निभाए थे। हिंदू युवा वाहिनी से उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़कर सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव में वह मेरठ संसदीय सीट पर काफी सक्रिय रहे थे। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की थी। भाजपा के कार्यक्रमों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अंकुर त्यागी ने कहा कि वह संगठन की आकांक्षाओं का खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। गौ रक्षा को उचित कदम उठाए जाएंगे। युवाओं को गौ सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।