होली पर्व पर अवैध शराब के सेवन से बचें

गाजियाबाद। सभी जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उल्लास और उमंग के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं। आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखें। आपसी मतभेद और वैमनस्य को भुलाकर जीवन की नई शुरूआत करें। होली आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भी पर्व है। इस दिन जोश में होश न खोएं। अपनी खुशी के साथ-साथ दूसरे के मान-सम्मान का भी ख्याल रखें। अवैध मदिरा के सेवन से बचें। अवैध, कच्ची और सस्ती शराब आपके जीवन को बर्बाद कर सकती है। त्यौहार का पूरी तरह आनंद लें, मगर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे किसी के मन को ठेस और तकलीफ पहुंचे। अवैध शराब के कारोबारियों की मंशा को जानने की जरूरत है। शराब माफिया अपने फायदे के लिए दूसरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं चुकते हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें। आबकारी विभाग होली पर्व पर भी चौकसी बरत रहा है। किसी भी सूचना एवं शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अपने आस-पास के माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में भरपूर सहयोग प्रदान करें। शराब तस्करों को मनमानी ना करने दें। तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग हमेशा आपके साथ है। एक बार फिर सभी को होली पर्व की अनंत बधाइयां।