गाजियाबाद को नंबर वन बनाने के लिए बने जिम्मेदार नागरिक: विक्रमादित्य सिंह मलिक

निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर ने लोगों से की स्वच्छता की अपील

गाजियाबाद। नगर निगम शहर की स्वच्छता को और बेहतर बनाने के लिए कूड़ा उठान के साथ ही महानगर के बाजारों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर रात्रिकालीन सफाई अभियान भी चला रहा है। इस दौरान दुकानदारों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। इसकी सराहना की गई। वहीं स्वच्छता फीडबैक के अलावा कूड़ा उठान व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर भी जोर दे रहे हैं। स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए रात्रिकालीन सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। शनिवार रात को म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम अधिकारियों ने जन-जन के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्र में शहर निवासियों को और दुकानदारों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक भी किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर ने सड़कों पर उतरकर रात्रिकालीन में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जनता को सूखा कचरा अलग एवं गीला कचरा अलग करने के लिए जागरूक भी किया गया। नगर निगम का सहयोग करने के लिए व्यापारी वर्ग भी आगे आए।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

शहर वासियों को रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर व्यापारी वर्ग एवं शहरवासियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे है। जिससे लोगों में जागरूकता भी आए। स्वच्छता पर विशेष चर्चा की। जिसके क्रम में किस प्रकार घर में दो डस्टबिन रखते हैं। ताकि सूखा कचरा व गीला कचरा अलग-अलग रखा जा सकें। इस पर विशेष कार्य करते हुए निगम ने जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा लोगों को समझना होगा कि स्वच्छता सिर्फ सर्वेक्षण और अवार्ड के लिए सीमित नहीं रखनी चाहिए। सफाई हमारे सुकून और स्वास्थ्य के लिए हो। ऐसा इसे सतत रखकर ही संभव हो सकता है। इसलिए वे अपनी कमियां तुरंत दूर करें। जब तक हम एक जिम्मेदार नागरिक नहीं बनेंगे, तब तक अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की परिकल्पना करना बेकार है। सफाई हम दुसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए करनी होगी। नगर निगम की टीम शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार कार्य कर रही है। इस काम में लोगों को भी सहयोग देना होगा। कवि नगर जोन के अंतर्गत निगम अधिकारियों ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जिसके क्रम में शास्त्री नगर, कवि नगर, संजय नगर, विवेकानंद नगर, गोविंदपुरम की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को देखा। मौके पर निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार एवं प्रभारी प्रकाश आसकुमार अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।