नगर निगम में हड़ताल अधिकारी ने दी गाली कर्मचारी बोले नहीं सहूंगा अपमान

शनिवार को नगर निगम के सिटी जोनल कार्यालय में लगभग 2.30 बजे सिटी जोन के जोनल प्रभारी अनिल कुमार अरुण ने प्रथम श्रेणी लिपिक सत्येंद्र कुमार के साथ किसी मामले को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना का जैसे ही नगर निगम के कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को पता चला। वह सिटी जोनल कार्यालय को बंद कराने के बाद निगम मुख्यालय में ऑफिस बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। आरोपी अधिकारी अनिल कुमार अरुण खुद को गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री का रिश्तेदार बताता है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी अपने रसूक का डर दिखा कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गाजियाबाद। नगर निगम के जोनल कार्यालयों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शनिवार को नगर निगम के सिटी जोनल कार्यालय में लगभग 2.30 बजे सिटी जोन के जोनल प्रभारी अनिल कुमार अरुण ने प्रथम श्रेणी लिपिक सत्येंद्र कुमार के साथ किसी मामले को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना का जैसे ही नगर निगम के कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को पता चला। वह सिटी जोनल कार्यालय को बंद कराने के बाद निगम मुख्यालय में ऑफिस बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सिटी जोनल प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस संबंध में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं महामंत्री नितिन भारद्वाज ने म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक को अवगत कराया। उन्होंने म्युनिसिपल कमिश्नर को भेजे पत्र में कहा कि सिटी जोनल प्रभारी अनिल कुमार अरूण द्वारा लिपिक सत्येंद्र कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज व मारपीट की गई। इस प्रकार का दुर्व्यवहार अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ किया जाना कर्मचारियों के आत्मसम्मान व मनोबल को चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर जोनल प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। अन्यथा अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य मलिक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए है। दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।