रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वैशाली के मंदिरों में सुंदरकांड के साथ हुआ भंडारा

गाजियाबाद। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों ने देवी-देवताओं के मंदिर को सजाया है। इस मौके पर कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिये भंडारा का भी आयोजन किया गया। शहर में जगह-जगह श्रीराम शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों के बीच आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया। वार्ड 72 के पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद मनोज गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर 1 प्लॉट नंबर 310 नारायण भक्ति ज्ञान मंडल द्वारा आयोजित आर सेक्टर 1 में शिव मंदिर सनातन सभा द्वारा आयोजित और कौशांबी सेंटर पार्क मंदिर में आयोजित भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर पाठ का लाभ उठाया।

भारत के इतिहास में पहली बार आम जनमानस रोड पर उतरकर मंदिर में जा जाकर अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए उमर पड़ा जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ होते रहे। सुबह 10 बजे से ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उसके बाद हर जगह पर भंडारा हुआ। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कहा 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम अपने जन्म स्थान पर स्थापित हुए हैं। ऐसा लग रहा है की आजादी के बाद पूरा भारतवर्ष हिंदू राष्ट्र हो गया है। हर घर के बाहर राम के रूप में ध्वज लगा हुआ है।

सभी लोग इस दिन को महा दीपावली के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान सुभाष शर्मा , शिव शंकर उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, गौरव गर्ग, गीता गुप्ता, पीके तुली, प्रदीप सिसोदिया, कृष्ण गोपाल, नामदेव, एमपी पाठक, सुनील सर्राफ, राजेंद्र तिवारी, दीपक गुप्ता, आशीष गौड, सुनील गांधी, राजन मल्होत्रा, मंजू शर्मा, विमल भट्ट, पवित्रा, डॉ रितु वर्मा, किरण राणा, उपासना परेश्वरी, मनीष पाल, राज सिंह, श्रीनाथ नौटियाल, वीर सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह, संजू सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।