भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी आज करेंगे गाजियाबाद में प्रवेश, पुलिस आयुक्त ने किया पैदल मार्च

-दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का दौरा कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
-सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे 1200 से अधिक पुलिसकर्मी

गाजियाबाद। दिल्ली के गोकुलपुरी चौक से लोनी में आज सुबह 10 बजे भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने एडिशनल पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय एवं पुलिस फोर्स के साथ राहुल गांधी की आज भारत यात्रा लोनी से गुजरने को लेकर लोनी में पैदल मार्च किया।

कमिश्नर ने पुलिस बल के साथ लोनी का दौरा किया। भारत जोड़ो पदयात्रा वाले मार्ग पर पैदल मार्च करते हुए निरीक्षण किया। कमिश्नर ने सुरक्षा में किसी प्रकार की खामी न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी यात्रा को लेकर जानकारी जुटा रहा हैं। दिल्ली के गोकुलपुरी चौक से लोनी में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक दिन में 25 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है। पदयात्रा लोनी से बागपत की ओर बढ़ेगी। टॉनिका सिटी, मंडोला के रास्ते यात्रा गाजियाबाद सीमा पार कर बागपत में प्रवेश करेगी।

वहीं, राहुल गांधी की आज होने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कमिश्नरेट पुलिस एवं प्रशासन ने यात्रा सकुशल बागपत के रवाना होने के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। दिल्ली बॉर्डर से लेकर मंडोला बागपत बॉर्डर तक कई किलोमीटर क्षेत्र में 1200 से अधिक पुलिस जवानों की डï्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन ने यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे की चेकिंग डॉग एवं बम स्क्वायॅड के अलावा मेटल डिटेक्टर से भी कराई जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की निगरानी जहां ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। वहीं,चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों का सख्त पहरा रहेगा। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।