हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकली बाइक रैली, हर घर तिरंगा का संदेश

गाजियाबाद। गगन एंकलेव आरडब्लूए अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रघुनदंन भारद्वाज द्वारा बुधवार गगन एनक्लेव से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नव युवकों ने बड़ा-बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनगिनत बाइकों के द्वारा रैली का प्रारंभ राजेंद्र मित्तल एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर किया। जैसे-जैसे रैली निकलती रही, बाइक का अंबार लगता चला गया। वार्ड-22 के लिए यह ऐतिहासिक रैली थी। राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत होकर सभी क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए। रैली गगन एनक्लेव, सूर्य एनक्लेव, राधा कृष्ण कुंज, दौलतपुरा, पंचवटी, गुलमोहर होते हुए रामलीला ग्राउंड घंटाघर पर मुख्य रैली में समायोजित हो गई। रैली में क्षेत्रवासियों का हौसला देखते हुए बनता था।

रघुनदंन भारद्वाज ने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र निर्माण में योगदान और अपनी कुर्बानी देने वाले बलिदानियों के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति की भावना बढ़ाने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ससम्मान उपयोग करें। हर घर तिरंगा अभियान की जागरुकता रैली जोरदार जयकारों के साथ खरोरा नगर के विभिन्न मार्गों से निकली। सड़के पूरी तरह तिरंगामयी दिखाई दे रही थी। रैली में अपूर्व उत्साह का वातावरण रहा।

रैली से पूरा माहौल देशभक्तिपूर्ण हो गया। रैली में लोग उत्साह से नृत्य करते हुए और देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुए हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे। हाथों में तिरंगा लेकर लोग गौरव का अनुभव कर रहे थे। रघुनंदन भारद्वाज ने समस्त क्षेत्रवासियों को तिरंगा और राष्ट्रीयता की भावना देखकर हृदय से धन्यवाद और हार्दिक आभार व्यक्त किया। रैली में सम्मिलित हुए मुख्य वक्ताओं में गगन एनक्लेव से योगेश त्यागी, सोनी चटवाल, कुलदीप गर्ग, सीमा रहेजा, पंचवटी से हरीश सक्सेना, विमल सक्सेना, दौलतपुरा से भूपेंद्र सिसोदिया, राजेंद्र गौतम, ललित प्रधान, विकास दीप, ज्वेलर्स पंकज शर्मा, पंकज सेन, हिंदू वाहिनी एवं साथी राधा कृष्ण कुंज से देवेंद्र चौहान, नितिन शर्मा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।