बायोडायवर्सिटी पार्क बनेगा शहर की पहचान, नगर निगम ने शुरू की तैयारी

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। यह पार्क शहर की नई पहचान बनेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया से पहले महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्री बिड बैठक में 5 कंपनियों ने भाग लिया। दूर-दराज के यात्री भी इस आकर्षक भाग का लुत्फ उठा सकेंगे। नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बैठक बुलाई गई। शहर में आधुनिक जंगल बनाने की रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके तहत समूचे पार्क को आधुनिक प्रक्रिया से व्यवस्थित किया जाएगा। किस प्रकार आस-पास नाले के पानी का ट्रीटमेंट होकर पौधों के उपयोगी बनाया जाएगा तथा पौधों से किस प्रकार तकनीकी व्यवस्था अनुसार उनका सृजन किया जाएगा व अन्य सुविधाएं पार्क में टेक्निकल लाई जाएंगी।

8 हजार वर्ग मीटर में होगा विकसित
नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक शहरवासियों को नगर निगम द्वारा आधुनिक पार्क बायोडायवर्सिटी पार्क देने की योजना बनाई जा रही है, जिसे पूर्ण रूप से तकनीक पर आधारित बनाया जाएगा। लगभग 8 हजार वर्ग मीटर में इस पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क में पौधों की लगभग 400 से 450 प्रजातियां लगाई जाएंगी, जिसमें जलीय पौधे कैक्टस क्लैमर आदि कई तरह के पेड़ औषधियां एवं जड़ी बूटियां, बांस, आर्किड एवं साइकस की प्रजातियां भी लगाई जाएंगी। पार्क में एकत्र कूड़ा-कचरा को ग्रीन माउंट में तब्दील किया जाएगा तथा वहां पर रिसर्च सेंटर का भी प्रबंध होगा। ऐसे में लोग जैव विविधता के विषय में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

भावी पीढ़ी का भी होगा ज्ञानवर्द्धन
उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार के मुताबिक शहर को तकनीकी युक्त पार्क देने की की तैयारी है। इसके मद्देनजर निविदा प्रक्रिया हके लिए भी कार्यवाही चल रही है। निविदा प्रक्रिया के उपरांत पार्क विकसित करने का काम शुरू होगा। यह पार्क महामाया स्टेडियम के पीछे सिटी जोन में बनाया जाएगा। इसके लिए तकनीकी टीम का भी चयन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। आने वाली पीढ़ी भी इस पार्क से उद्यान तथा पर्यावरण संबंधित बातों को समझ सकेगी। उन्होंने बताया कि बायो डायवर्सिटी पार्क के भीतर ग्रीन एरिया की सिंचाई के लिए सीवेज वाटर को साइट पर ही साफ किया जाएगा तथा उसे सिंचाई के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।

5 कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन
नगरायुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित प्री बीड मीटिंग के दौरान नगरायुक्त के समक्ष एमवाईसी लिमिटेड दिल्ली, विस्तार डेवलपर्स गाजियाबाद, इंजीनियर इंफ्राटेक, वेद प्रकाश मित्तल एंड संस आदि कंपनियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। बायोडायवर्सिटी पार्क का आनंद गाजियाबाद एवं आस-पास के शहर के लोग उठा पाएंगे तथा दूर दराज से आने वाली यात्री भी इस आकर्षक पार्क का हिस्सा बनेंगे। गाजियाबाद के अलावा अन्य प्रदेशों में भी यह पार्क प्रसिद्धि बटोरेगा।